फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

Mon, 08 Jan 2024 06:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह साहिब के 357वें प्रकाशोत्सव पर सोमवार को सिख समुदाय के लोगों ने गुरुद्वारा गुरु गोविंद सिंह सभा से नगर कीर्तन निकाला। बोले सो निहाल, सत श्री अकाल के जयघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। इस दौरान हर तरफ वाहेगुरु वाहेगुरु की धुन गूंजती रही।
विज्ञापन

हाथ में तलवार लिए नंगे पांव चल रहे पंज प्यारे मनमोहक बने रहे। नगर कीर्तन में मौजूद पुरुष व महिलाओं की टोली वाहेगुरु-वाहेगुरु का जाप, आपे गुरु और चेला, गुरवाणी का पाठ व सबद कीर्तन करते हुए चल रही थी। इस बीच वाहेगुरु वाहेगुरु की जाप से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। श्रद्धा और विश्वास के साथ गुरुद्वारा में पवित्र ग्रंथ पर मत्था टेका। नगर कीर्तन में ज्ञानी सतवीर सिंह, ग्राम एकमा के प्रधान तजेंद्र पाल उर्फ गोल्डी सिंह, सरदार राजेंद्र सिंह, सरदार जितेंद्र पाल सिंह, सरदार मंटी सिंह, सरदारा बाबी सिंह, सरदार हरदयाल सिंह, सुनील सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, दुर्गा शंकर शुक्ल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें