फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर चार घंटे तक बंद रहा नागरिकों का आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉर्डर पर चार घंटे तक बंद रहा नागरिकों का आवागमन
विज्ञापन

- यात्री व जरूरतमंद लोगों की पहचान करने में उलझी रहीं सुरक्षा एजेंसियां
संवाद न्यूज एजेंसी
भैरहवा(नेपाल)/सौनौली/ महराजगंज। बेलहिया सरहद पर शुक्रवार दोपहर के बाद गहमागहमी बढ़ गई। पैदल नेपाल जाने वाले लोगों के प्रवेश पर अचानक रोक लगा दी गई। इससे लोगों को परेशान होना पड़ा। वहीं एसएसबी व नेपाल के सशस्त्र प्रहरी पैदल यात्रियों की जांच में जुटे रहे। नेपाल के अधिकारियों को इसकी जानकारी होते ही शाम चार बजे के बाद यात्रियों को पैदल नेपाल जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर भारत-नेपाल सीमा के दोनों तरफ खरीदारी करने के लिए आए लोगों को भी रोक लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि सिर्फ जरूरतमंद लोगों को ही पैदल आवागमन की छूट दी गई है। इसके चलते करीब चार घंटे तक सरहद के दोनों तरफ यात्रियों की भीड़ लगी रही। जब मामला नेपाल के आलाधिकारियों के पास पहुंचा तो पैदल आवागमन को शुरू करने के निर्देश जारी किए गए। इस संबंध में रुपनदेही के एसपी प्रवीण पोखरेल का कहना है कि सीमा पर किसी भी पैदल नेपाल आने वाले भारतीय को पुलिस व सशस्त्र बल द्वारा रोकने की जानकारी नहीं है। अगर पुलिस सीमा पर रोक रही है तो मैं बात करता हूं। सीमा पर बीते दिनों जो भी भारतीय लोग जैसे आते थे, उसी तरह से आवागमन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें