होली क्रॉस स्कूल नौतनवां में रीजल्ट आने के बाद हाई स्कूल की छात्रा शाक्षी शर्मा को मिठाई खिलाते श
- फोटो : MAHARAJGANJ
आंचल गुरूंग ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया
- सीआईएससीई के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/नौतनवां। सीआईएससीई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी हो गया। नौतनवां कस्बा स्थित होली क्रॉस स्कूल की हाईस्कूल की छात्रा अंचल गुरूंग 97.2 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त की। वहीं साक्षी शर्मा 96.2 अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर तथा अनंत नारायण दुबे और समृद्धि 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।
वही इंटर की परीक्षा में साइंस वर्ग में शालिनी गुप्ता 96.25 अंक पाकर कॉलेज में प्रथम, अंशुल वर्मा 96 प्रतिशित पाकर दूसरे स्थान पर तथा मोहम्मद शकीब 91.75 पाकर तीसरे स्थान पर रहे। इंटर कॉमर्स वर्ग के छात्र अंशु कुमार गुप्ता 85.5 अंक पाकर कॉलेज में प्रथम स्थान, ज्योति सर्राफ 85.25 अंक पाकर दूसरे स्थान पर तथा बलविंदर कौर 83.75 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्य सिस्टर जोस्फी डिसिल्वा ने हाई स्कूल सफल छात्रा साक्षी शर्मा को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार की। वहीं महराजगंज शहर से गबड़ुआ गांव के रहने वाले हाईकोर्ट के अधिवक्ता अदिल अहमद की बेटी सानिया अदील आईसीएसई इंटर में 98.25 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन की। यह गर्ल्स हाई स्कूल प्रयागराज की छात्रा हैं।