फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उल्लास के साथ मना क्रिसमस

Tue, 26 Dec 2017 01:00 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
जिले में उल्लास के साथ मना क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज/फरेंदा। क्रिसमस का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया। आकर्षक ढंग से सजाई गई झांकी सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
निचलौल, मिठौरा, नौतनवां समेत अन्य स्थानों पर परंपरागत ढंग से क्रिसमस का पर्व मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर सुखद जीवन की कामना की। बच्चों को विशेष रूप से उपहार दिए गए। लिटिल फ्लावर स्कूल, मिठौरा निर्मला स्कूल के अलावा निचलौल में मसीही सेवाश्रम स्थित चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। कमलावती देवी आइडियल सेंट्रल पब्लिक स्कूल खुटहां बाजार में भी क्रिसमस मनाया गया। इस मौके पर प्रबंधक विधि नारायण वर्मा ने प्रभु यीशु के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। स्कूल के बच्चों ने प्रभु युशी के जीवन पर आधारित नाटक का मंचन किया। भानू प्रताप, शालिनी, शिव, विशाल, सोनम, संजना, महिमा, गुडि़या, सोनाक्षी आदि ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। फरेंदा स्थित चर्च में पादरी आरके मसीह ने प्रार्थना कराई। प्रार्थना सभा में आनंद नगर के अलावा बृजमनगंज, भैया फरेंदा, संत कबीर नगर, कैंपियरगंज व सिद्धार्थनगर के लोग शामिल हुए। चर्च में प्रभु यीशु का जन्म होते ही लोग खुशी से झूम उठे। मथुरानगर के मधवापुर एसेबंली आफ विलियर्स चर्च में पादरी रामचंद्र विश्वकर्मा ने प्रार्थना कराई। पास्टर बाबी बिल्सन ने कहा कि यीशु मसीह का जन्म मनुष्य को पाप से बचाने के लिए हुआ था। मिनी विल्सन ने प्रभु यीशु के जीवन पर आधारित गीत प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। लोगों में उपहार और मिठाई भी बांटी गई। इस दौरान रवि श्रीवास्तव, बिनी विश्वकर्मा, उर्मिला, आदर्श, खुशी, अर्पित, अनुजा, अंशु व काजल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें