फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड, नहीं जल रहे अलाव

Tue, 26 Dec 2017 12:55 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड, नहीं जल रहे अलाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कई दिन से पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गलन भरी इस ठंड में सर्वाधिक दिक्कत बच्चों को हो रही है। जिला अस्पताल में सर्दी - खांसी से परेशान होकर पहुंचने वाले बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह को घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते लोग ज्यादा देर तक घरों में दुबके रहे। सुबह बस स्टेशन पर लोग बस के इंतजार में ठंड से ठिठुरते हुए नजर आए। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक के सामने कुछ लोग अलाव के पास खड़े होकर ठंड से बचाव की कोशिश करते दिखे। उधर, गलन भरी इस ठंड का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है। ठंड की चपेट में आने से बीमार बच्चों की संख्या में जिला अस्पताल में इजाफा होने लगा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रंजन मिश्रा ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए बच्चों को गर्म कपडे़ पहनाकर रखना जरूरी है। सर्दी - खांसी के प्रभावित बच्चों की संख्या ओपीडी में हर रोज 100 से अधिक पहुंच जा रही है। अगर ठंड ज्यादा बढ़ी तो कोल्ड डायरिया का खतरा भी बढे़गा। ऐसे में बच्चों को ठंड में विशेष रूप से बचाव करने की जरूरत है। लापरवाही करने से परेशानी बढ़ सकती है। उधर, नगर में सक्सेना चौक और भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास छोड़ अन्य किसी भी जगह अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है, जबकि नगर पालिका प्रशासन नगर में प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था का दावा कर रहा है। ठंड में सर्वाधिक दिक्कत रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों को हो रही है। क्योंकि यहां समय से बस नहीं मिलती है और यात्रियों को बस के इंतजार में ठिठुरते हुए साधन का इंतजार करना पड़ता है। यहां भी अलाव का इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें