फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक

Mon, 06 Jan 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर तराई में दिख लगा है। बफीली हवाओं से ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। मौसम विज्ञानी अनुमान व्यक्त कर रहे हैं कि जो एक-दो डिग्री तापमान धूप निकलने से बढ़ा है वह तेजी से घटने जा रहा है।
विज्ञापन

कोहरे का घनत्व और बढ़ जाएगा। हालांकि रविवार को न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम 23 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोहरा, शीतलहर और बर्फीली हवाओं से लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 2025 के पहले दिन से ही लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है।
बर्फीली हवाओं के कारण तापमान घट और बढ़ रहा है। रविवार सुबह कोहरे की अधिकता के कारण सुबह 9 बजे के बाद दृश्यता बेहतर हो सकी इससे पहले सड़क पर आने जाने वाले वाहन फाग लाइट और इंडीकेटर के भरोसे रेंगते रहे। संवादु
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें