फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नहर में मिला बालक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के चिउरहा मोहल्ले के हिमांशु (12) का शव दुबौली नहर में बृहस्पतिवार को रात में मिला था। शुक्रवार बालक के परिजन उसकी हत्या आरोप लगाकर फरेंदा हाईवे जिला उद्योग तिराहे के पास जाम कर दिया। सुबह आठ से हाईवे आवागमन रोककर लोगों ने जमकर नारेबाजी की। दोपहर 12 बजे अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे मृत हिमांशु के पिता गणेश चौधरी परिजनों के साथ जिला उद्योग तिराहे पर पहुंचे। उनके साथ मोहल्ले के लोग भी शामिल रहे। नारेबाजी करते हुए महिलाएं और पुरुष फरेंदा हाईवे पर पहुंचे।
पास थोड़ी दूरी पर तैनात यातायात पुलिस की ओर से कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। जब तक कोतवाली पुलिस पहुंची, तब तक महिलाएं सड़क पर बैठकर नारेबाजी करने लगी। मृतक बालक के परिजनों को लोग सांत्वना दे रहे थे। इधर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मी समझाने का प्रयास करने लगे लेकिन अक्रोशित लोग कार्रवाई की मांग कर रहे थे। बालक के पिता गणेश चौधरी ने बताया कि बेटे की हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कुछ लोगों के नाम का उल्लेख करते हुए गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ लोगाें के बारे में शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी ने लोगों ने समझाना शुरू किया लेकिन आक्रोशित लोग अपनी मांग पर अड़े थे।
अधिकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर लौट गए। प्रदर्शन के दौरान जाम लगने के दौरान लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को जिला अस्पताल व कचहरी जाने के लिए रास्ता बदल कर जाना पड़ा। सर्विस लेने पर भी भीड़ लगने के कारण लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ी।
कक्षा पांच में पढ़ता था हिमांशु : गणेश चौधरी निवासी चिउरहा के रहने वाले हैं। इनको दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ी मुस्कान चौधरी कक्षा 10 व बेटा विकास कक्षा छह में पढ़ता है। तीसरे नंबर पर हिमांशु कक्षा पांच में पढ़ता था। वह रविवार से ही घर से गायब था। परिजनों ने रविवार को ही कोतवाली में शिकायत की थी।
मामला यह है पूरा मामला: सदर कोतवाली क्षेत्र के दुबौली नहर से हिमांशु का शव बृहस्पतिवार रात में बरामद हुआ था। परिजनों ने 24 अगस्त को ही थाने में तहरीर देकर उसे गुमशुदा होने की जानकारी दी थी। हिमांशु के पिता गणेश चौधरी ने आशंका जताई थी की उनके बेटे का अपहरण हो गया है। इस पर पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण लगातार अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात जैसे ही दुबौली नहर से बच्चे का शव बरामद हुआ, घर में कोहराम मच गया। परिजन शव देखकर बेसुध हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें