फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रसव के बाद ही बन जाएगा बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र व आधार कार्ड

Sun, 12 Jan 2025 05:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। अभिभावकों को अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जिले के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद जन्म प्रमाणपत्र के साथ ही बच्चे का आधार कार्ड बन जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से व्यवस्था की जा रही है। 17 सीएचसी में लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, जिले में 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारी की जा रही है। जल्द ही इन केंद्रों पर नवजात शिशुओं के आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। केंद्रों में शिशुओं का जन्म होते ही उनके पहचान के साथ आधार कार्ड भी तैयार कर दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए तैयार शुरू कर दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अब तक, बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया अलग-अलग होती थी। बच्चों के माता-पिता को जन्म के बाद कई दिनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग की नई योजना के तहत बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड दोनों एक साथ तैयार हो जाएंगे। बच्चों के लिए आंगनबाड़ी समेत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें