फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गुरु तेग बहादुर पर बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर के शहीदी दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार की देर शाम नगर स्थित गुरुद्वारा में 350वां शहादत शताब्दी समारोह आयोजित हुआ। सिख संगत के बच्चों ने गुरु के इतिहास एवं उनकी शहादत पर विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। बच्चों की गुरु तेग बहादुर के आदर्शों और संघर्षों पर आधारित सजीव मंचन की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर लखनऊ से कीर्तन करने आए भाई सतवीर सिंह, हजूरी रागी जत्था भाई दिगंबर सिंह एवं गुरुद्वारा के ज्ञानी भाई मोहन सिंह व भाई कुलदीप सिंह के जत्थे ने अपने कथा और कीर्तन के जरिए गुरु के उपदेशों से संगत को निहाल किया। उन्होंने कहा कि नौवें गुरु तेग बहादुर ने सभी धर्मों और मानवता की रखा के लिए अपनी शहादत दी। जिनकी यह कुर्बानी हमेशा याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सेवा और सुरक्षा ही सिख पंथ का उद्देश्य है। इसके प्रति आप सभी खुद संकल्पित रहें और भावी पीढ़ियों में भी यही संदेश आगे बढ़ाते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें