फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बाल छोटा न कराने पर बच्चों को मुर्गा बनाकर पीटा

Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। शहर स्थित एक मदरसा में बाल छोटा न कराने पर बच्चों को मुर्गा बनाकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। वहीं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने उक्त वायरल वीडियो को गंभीरता से लेते हुए मदरसा के जिम्मेदारों के खिलाफ बृहस्पतिवार को नोटिस जारी किया है। तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय ने जारी नोटिस में कहा है कि निचलौल शहर स्थित मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरुल उलूम का एक 10 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो क्लिप में देखा जा रहा है कि एक अध्यापक मदरसे के छात्रों को अमानवीय तरीके से मारा पीटा जा रहा है। इतना ही नहीं अगले 18 सेकेंड के वीडियो क्लिप में मदरसे के प्रबंधक आबिद अली की ओर से उक्त शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की बात की जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में एक 29 सेकेंड के वीडियो क्लिप में मदरसा के प्रधानाचार्य अनवार अहमद भी छात्रों पर उत्पीड़न करने की बात कहते हुए अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की बात कह रहे हैं, जबकि 51 सेकेंड के वीडियो क्लिप में सहायक अध्यापक मोहम्मद खालीद अली की ओर से बताया जा रहा है कि जिन छात्रों की वह पिटाई कर रहे हैं उन्हें 15 दिन पूर्व में ही बाल छोटा करने के लिए कहा गया था। मगर वह बाल छोटा नहीं कराए। इतना ही नहीं मदरसे में शरारत भी कर रहे थे।
उक्त छात्र पढ़ाई के समय मदरसे से बाहर घूमने के लिए चले जाते हैं। मामले में मदरसा के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को नोटिस पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर कार्यालय में वीडियो से संबंधित सटीक स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें