फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जाम के कारण देर से स्कूल पहुंचे बच्चे, लौटाए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली। दशहरा के पहले निर्यात बढ़ने के कारण भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सोनौली बॉर्डर पर ट्रकों की कतार लग गई है। जाम लगते ही सक्रिय दलाल ट्रकों को कतार से निकालकर नेपाल पहुंचाने लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कतार से निकले ट्रकों के कारण लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे स्कूल वाहन काफी देरी से पहुंचे तो बच्चों को वापस लौटा दिया गया। नेपाल में दशहरा पर्व के पूर्व सोनौली बॉर्डर पर करीब 8 किलोमीटर मालवाहक ट्रकों का जाम लगा गया। त्योहार के दौरान भारत से नेपाल निर्यात दोगुना होने के कारण सीमा पर ट्रकों की संख्या बढ़ जाती है। जाम के कारण नेपाल के व्यापारी आयातित माल को किसी भी हालत में पास कराने के लिए दलालों को मोटी रकम देने को तैयार हैं। आरोप है कि सोनौली के एक सिपाही की मिलीभगत से नौतनवा थाना क्षेत्र के बनैलिया मंदिर से कतार से निकाल कर ट्रकों को सोनौली के बुद्ध चौक तक पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें