फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परिषदीय विद्यालयों में नौनिहाल करेंगे 'अंतरिक्ष की सैर'

विज्ञापन
विज्ञापन
1500 से अधिक स्कूलों में नामांकित हैं लगभग दो लाख विद्यार्थी
विज्ञापन


अंतरिक्ष से जुड़े रहस्यों की जानकारी से बढ़ेगा ज्ञान

महराजगंज। परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए शिक्षा विभाग व इसरो ने साझा प्रयास शुरू किया गया है। जागरूकता व गतिविधि आधारित कार्यक्रमों के जरिये कक्षा 6 से आठ तक के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष के संदर्भ में जानकारी देकर उनकी अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाई जाएगी। 15 से 31 मई तक परिषदीय विद्यालयों में एक दिन यह आयोजन किया जाएगा।

जनपद में 1500 परिषदीय स्कूल हैं इनमें 2 लाख के आसपास नामांकन हैं। अभी नामांकन प्रक्रिया जारी है। शिक्षा निदेशालय के प्राप्त पत्र के तहत पूर्व माध्यम विद्यालय में ‘आओ अंतरिक्ष की सैर करें’ गतिविधि मई माह के किसी एक दिन स्कूल में आयोजित की जाएगी। जिन परिषदीय विद्यालयों में विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं वहां माध्यमिक के शिक्षक यह जिम्मेदारी निभाएंगे। साथ ही इसरो इस आयोजन के लिए वीडियो व जरूरी उपकरण उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


जिला समन्वय सामुदायिक सहभागिता विवेक पांडेय ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी विद्यार्थी, शिक्षक व विज्ञान शिक्षकों को इसमें नोडल का दायित्व होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्मार्ट कक्षा के जरिये चांद, मंगल और अंतरिक्ष की दुनिया से रूबरू कराया जाएगा। स्मार्ट स्क्रीन पर अंतरिक्ष यान, चंद्रमा की सतह, चंद्रयान और मंगल मिशन से जुड़े दृश्य दिखाकर गतिविधि बताई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन

गतिविधि व अनुभव आधारित शिक्षा बच्चों की वैज्ञानिक सोच और कल्पनाशक्ति को नई दिशा देती है। इस उद्देश्य से इसरो व शिक्षा विभाग ने यह संयुक्त प्रयास प्रभावी किया है जिससे विद्यार्थियों की रुचि अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बढ़ सके।

- रिद्धि पांडेय, बीएसए, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें