फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ई-रिक्शा से कलक्ट्रेट पहुंचे सदर विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के ऊर्जा संरक्षण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया बुधवार को ई रिक्शा से जिला मुख्यालय पहुंचे। कलक्ट्रेट परिसर पहुंचने के बाद विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पूरी दुनिया ऊर्जा संकट की चुनौती का सामना कर रही है। इस्त्राइल, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है, इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की अनावश्यक खपत को कम करना समय की मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार लोगों से संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील कर रहे हैं। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए निजी वाहन के बजाय टैक्सी से यात्रा करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें