फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बैसाखी पर आयोजित जोड़ मेला समागम में सिख समुदाय के बच्चों ने दिखाया हुनर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तुतियों के जरिए समाज में फैली बुराई और जाति-धर्म की भावना से ऊपर उठने का दिया संदेश
विज्ञापन

त्याग और समर्पण के साथ नेकी की राह पर चलना ही मनुष्य जीवन का उद्देश्य : अध्यक्ष
नौतनवा। सिख समुदाय की ओर से नगर के बाईपास पर स्थित धन-धन बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा पर शनिवार की रात खालसा साजना दिवस (बैसाखी) पर्व के अवसर पर जोड़ मेला समागम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से समुदाय के बच्चों ने सिख पंथ के गुरुओं के पराक्रम, पर्व के इतिहास और उसकी विशेषताओं समेत विभिन्न रीतियों और कुरीतियों पर आधारित कार्यक्रमों का सजीव मंचन कर उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक समरसता व एकरूपता को बनाए रखने, ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने और दूसरों की भलाई के लिए मनुष्य जीवन को समर्पित करने की सीख भी दी। जिसे देख सभी की आंखे भर आईं। तालियों की गड़गड़ाहट के साथ संगत ने बच्चों के इन सार्थक प्रयासों की खूब सराहना की। सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि बैसाखी का पर्व सिख पंथ की स्थापना के अवसर पर मनाया जाता है। यह हमें जाति और धर्म की भावनाओं से ऊपर उठकर मानवता की रक्षा के लिए सदैव त्याग और समर्पण के साथ नेकी की राह पर चलने की सीख देता है। पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह बॉबी ने कहा कि सेवा ही धर्म है। दूसरों के काम आने पर ही हमारा मनुष्य जीवन सफल सिद्ध हो सकता है। हम सभी का यह प्रयास होना चाहिए कि हमारे कार्यों के माध्यम से हमारी आने वाली पीढ़ियों को भी बेहतर संदेश जाएं, ताकि वह भी भविष्य में इसे आगे बढ़ाते हुए समाज के लिए सही दशा और दिशा का मार्ग प्रशस्त कर सकें। कार्यक्रम के समापन उपरांत लोगों ने अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि तथा संपूर्ण जगत के कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह, परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, अनुप्रीत कौर, ईश्वरपीत सिंह, करमजीत सिंह, सतपाल सिंह, तजिंदर पाल, जसप्रीत सिंह, सुरजीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, हरमिंदर, ऋषि सिंह, अनमोल सिंह, जीतू सिंह, मंजीत कौर, मनमीत सिंह, बादल, मनप्रीत कौर, हरमन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें