फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिसवा विधायक की पत्नी को मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमसागर पटेल के ग्राम पिपरा बाबू स्थित आवास पर पहुंचे। सीएम ने विधायक की पत्नी विंद्रावती देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बिंद्रावती देवी का 23 अप्रैल को वृंदावन में धार्मिक यात्रा के दौरान निधन हो गया था।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने विधायक प्रेम सागर पटेल से मुलाकात कर घटना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घड़ी में सभी लोग परिवार के साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम 3.45 बजे तय था। मौसम खराब होने के कारण वह 5.35 मिनट पर विधायक के घर पहुंचे। 5.51 बजे मुख्यमंत्री निकल गए। सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल की धर्मपत्नी विंद्रावती देवी का निधन वृंदावन में 23 अप्रैल को हृदयाघात के कारण हो गया था। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया और नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में सिसवा विधायक के परिजनों में उनके पुत्र धर्मवीर पटेल, कर्मवीर पटेल, धीरज पटेल और पुत्र वधुएं रुचि पटेल, ज्योति पटेल और अनुराधा पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें