फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने आनंदनगर के 220 केवी के विद्युत उपकेंद्र का किया शिलान्यास

विज्ञापन
एनआईसी में वीडियो कांफ्रेस में उपस्थित सांसद पंकज चौधरी व अन्य। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने विद्युत उपकेंद्रों का किया शिलान्यास
विज्ञापन

महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 220 केवी के 10 उपकेंद्रों व 132 केवी के छह उपकेंद्रों का शिलान्यास किया। फरेंदा में 220 केवी के स्थापित होने वाले उपकेंद्र केे शिलान्यास कार्यक्रम के माध्यम से उन्होंने कहा कि उपकेंद्रों के निर्माण से जहां विद्युत व्यवस्था और मजबूत होगी, वहीं आमजन की मुश्किलें भी कम होंगी। सरकार आमजन के हितों को लेकर गंभीर है।
विज्ञापन

एनआईसी कक्ष में मौजूद सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह , बजरंग बहादुर सिंह व प्रेमसागर पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कहा कि विद्युत उपकेंद्र की स्थापना से आमजन की समस्याएं काफी हद तक कम हो जाएंगी। अधिक से अधिक समय तक बिजली भी मिलेगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी हरिशंकर समेत विद्युत विभाग के अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें