फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छपरा नौतनवा इंटरसिटी निरस्त, बस से रवाना हुए यात्री

Mon, 03 Feb 2025 06:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गोरखपुर नौतनवा रेलखंड पर छपरा से चलकर नौतनवा आने वाली 15105 अप छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस को रेलवे प्रशासन ने सोमवार को निरस्त कर दिया। यात्री नौतनवा स्टेशन पहुंचे तब ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिली। कुछ यात्री रोडवेज बस से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए तो कुछ शाम तक दूसरी ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन

छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस 15105 अप व नौतनवा छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस 15106 डाउन सप्ताह में छह दिन नौतनवा से चलती है। सप्ताह में एक दिन रविवार को यह ट्रेन निरस्त रहती है। जनवरी माह में भी 28 से 31 जनवरी तक कोहरे के कारण रेलवे प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। सोमवार को अचानक इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त होने से यात्री काफी परेशान रहे।
सोमवार को सुबह 9:40 बजे के बाद से कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को शाम तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। जिन यात्रियों को जल्दी थी वह अधिक किराया देकर रोडवेज बस से चले गए अधिक दूरी तक यात्रा करने वाले यात्री शाम 6:55 बजे वाली पैसेंजर ट्रेन से अपने गंतव्य को गए।
विज्ञापन


नौतनवा रेलवे स्टेशन से गोरखपुर या अधिक दूरी तक यात्रा करने के लिए सुबह 6:05 बजे पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर के लिए प्रस्थान करती है। उसके बाद सुबह 8:45 बजे पैसेंजर ट्रेन गोरखपुर से नौतनवा पहुंचती है और 9:40 बजे गोरखपुर के लिए प्रस्थान करती है। उसके बाद 12:25 बजे छपरा नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस आती है और 3:00 बजे प्रस्थान करती है।
दुर्ग एक्सप्रेस नौतनवा से सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार तथा रविवार को चलती है जो 10:05 बजे रात में नौतनवा स्टेशन पर आती है और दूसरे दिन सुबह 11:35 बजे नौतनवा से प्रस्थान करती है। यात्री विनोद मिश्रा, सूरज मिश्रा, धर्मेंद्र, सुनील, राघवेंद्र पांडेय, नंदलाल, जगमोहन, शिवकुमारी, विजय लक्ष्मी, संजू, मनोरमा, श्रीकांति स्वर्ण प्रभा आदि लोगों ने बताया कि इंटरसिटी एक्सप्रेस से गोरखपुर आदि स्थानों पर जाना है स्टेशन पर आए तो ट्रेन निरस्त होने की जानकारी मिली। विवश होकर शाम वाली ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। स्टेशन अधीक्षक जफरे आलम ने बताया कि रैक की कमी के कारण एक दिन के लिए ट्रेन निरस्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें