फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहर में स्कूल वाहनों की जांच, 85000 रुपये जुर्माना

Fri, 13 Sep 2024 07:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को शहर में स्कूल वाहनों का फिटनेस, बीमा सहित अन्य प्रपत्रों की जांच की गई। गड़बड़ी मिलने पर 85,000 रुपये जुर्माना लगाया गया। यातायात पुलिस की ओर से शहर में काॅलेज रोड, फरेंदा रोड के अलावा गोरखपुर रोड पर जांच अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

स्कूल बसों की सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस ने शुक्रवार को सक्सेना चौराहा समेत अन्य चौराहों पर स्कूलों की बसों की जांच की गई। स्कूली बसों की सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण मानकों की भी जांच की गई। बसों में गैस किट की स्थिति और फर्स्ट एड बॉक्स की उपस्थिति की विशेष निगरानी की गई। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को सही गैस किट और पर्याप्त मात्रा में फर्स्ट एड बॉक्स के साथ चलने की सलाह दी। इसके अलावा, चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए भी निर्देशित किया गया। स्कूली बसों की फिटनेस, बीमा और चालकों की ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता की जांच की गई। लापरवाही मिलने पर चार वाहनों पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है।
यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सक्सेना चौराहे पर स्कूली बसों एवं अन्य वाहनों की फिटनेस सर्टिफिकेट की जांच की। चार वाहनों में नियमों की अनदेखी मिली। इन वाहनों के मालिकों पर कुल मिलाकर लगभग 85000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने स्कूल बस संचालकों और चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें