महराजगंज। सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए कलक्ट्रेट सभागार में उप निर्वाचन अधिकारी डाॅ. पंकज कुमार वर्मा ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के मुख्य कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए बताया कि निर्वाचन में स्थापित बूथों तक रूट का स्वयं निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाएं देखें।
निरीक्षण के समय बूथों पर जो भी कमियां हों उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दें। ताकि समय से कमियों को दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करेंगे कि आवंटित बूथ पर मतदान के दिन पोलिंग पार्टियों की रूट चार्ट के अनुसार रवानगी कराई जाए। कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें शिथिलता स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक स्तर पर सतर्कता की आवश्यकता है। इस अवसर पर एसडीएम फरेंदा नवीन प्रसाद, एसडीएम नौतनवां नंद प्रकाश मौर्य, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन जिला अधिकारी विजय प्रताप उपस्थित रहे। संवाद