फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Wed, 06 Mar 2024 06:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगदवा। बरगदवा के टोला बरैठवां गांव में मंगलवार सुबह पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फरार पति ने देर रात भगीरथपुर रेलवे स्टेशन से 100 मीटर पहले पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। बुधवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बरगदवा गांव के बरैठवां टोले पर मंगलवार की सुबह रामजन्म गिरी (26) ने अपनी पत्नी प्रियंका (24) का गला घोंटकर हत्या करने के बाद फरार हो गया था। प्रियंका के पिता रामानंद गिरी निवासी पनेवा पनेई कोतवाली महराजगंज ने तहरीर देकर देवर जयकरन, पति रामजन्म व सास गंगोत्री पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना को अंजाम देकर फरार पति की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। बुधवार की सुबह भगीरथपुर स्टेशन पर पति की शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की मौत से गांव के लोग स्तब्ध हैं। उधर, मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद प्रियंका का शव घर पहुंचा। उसके देवर ने मुखाग्नि दी। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश तिवारी ने शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।
-
नशा की लत से बर्बाद हुआ परिवार
ग्रामीणों के अनुसार, रामजन्म जुआ व नशे का आदि था। पत्नी का जेवर समेत घर का सामान बेचकर जुआ खेलता व नशा करके घर पहुंचता था। इसके बाद दोनों में झगड़ा होता था। रामजन्म गांव में घूमकर सौंदर्य प्रसाधन सामग्री बेचता था, जिससे परिवार का भरण पोषण होता था। दंपति को एक तीन वर्ष की बेटी काव्या तथा एक छह माह का पुत्र आयांश हैं। दोनों की मृत्यु के बाद बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया। रामजन्म गिरी के पिता विनोद गिरी घर की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सऊदी कमाने गए हैं। 10 साल बीतने के बाद भी घर नहीं लौटे हैं। गांव के लोगों ने घटना की जानकारी उन्हें दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें