फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नेत्र पट खुलते ही गूंजे बप्पा के जयकारे, पांच दिवसीय उत्सव प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय सहित 110 स्थानों पर स्थापित है मूर्ति
विज्ञापन

वैदिक आह्वान मंत्र के जरिये पुरोहितों ने शुरू कराई आराधना
महराजगंज। गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार जिला मुख्यालय के अशोकनगर, मऊ पाकड़ व जयप्रकाश नगर में स्थापित गणपति प्रतिमाओं के नेत्र पट मंत्रोच्चार व शंखनाद के बीच रात 8:30 बजे खोले गए। मुख्यालय सहित जनपद में 110 स्थानों पर गणेश जी की मूर्ति स्थापित की गई हैं।
दुर्गा मंदिर पुजारी पं. अवधेश पांडेय ने बताया कि चतुर्थी का चंद्रमा अस्त होने के बाद देवों में प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज के नेत्र खोले गए। नेत्र खुलने के बाद सर्वप्रथम विभिन्न पदार्थों से भगवान को भोग अर्पित कर आरती उतारी गई। इसके बाद पांच दिवसीय गणपति उत्सव प्रारंभ हो गया। नेत्र खुलने के साथ पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव आरम्भ हुआ।
विज्ञापन

निचलौल, फरेंदा, नौतनवां व सिसवा में भी इसी समय बप्पा के जयकारे के बीच नेत्र पट खोले गए। सिसवां के संस्कृत पाठशाला, फलमंडी, पोखरा टोला, सब्जी मंडी, नौका टोला, गोपाल नगर, कमानी धर्मशाला रोड, अमर पुरवा, हनुमान मंदिर, बऊरहवा बाबा शिव मंदिर, दक्षिण टोला सहित दर्जनों स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं जहां सोमवार देर रात से गणेश उत्सव शुरू हुआ।
विज्ञापन

वर्जन
जनपद के कुल 110 स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित होने की जानकारी है। संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
-सिद्धार्थ, एएसपी, महराजगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें