नौ निरीक्षक व 16 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने शनिवार देर रात नौ निरीक्षक और 16 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है।
जानकारी के अनुसार
प्रभारी एसओजी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह यादव को ठूठीबारी का कोतवाल बनाया गया है। निरीक्षक सुनील कुमार सिंह को प्रभारी मीडिया सेल से थाना बृजमनगंज, रामकृष्ण यादव को प्रभारी निरीक्षक सिंदुरिया से प्रभारी एएचटीयू, चंद्रहास मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज से प्रभारी निरीक्षक बरगदवा, सुनील कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक बरगदवा से प्रभारी निरीक्षक नौतनवां की जिम्मेदारी दी गई है।
मनोज कुमार राय को प्रभारी निरीक्षक सोनौली से प्रभारी निरीक्षक कोठीभार, नासिर हुसैन को प्रभारी एएचटीयू से अतिरिक्त निरीक्षक सिंदुरिया, राजेश कुमार पांडेय को प्रभारी निरीक्षक नौतनवां से प्रभारी मीडिया सेल, संजय दूबे को प्रभारी निरीक्षक ठूठीबारी से प्रभारी जन शिकायत की जिम्मेदारी दी गई है।
उपनिरीक्षक महेंद्र यादव को पीआरओ पुलिस आरक्षी से थानाध्यक्ष सोनौली, अमित कुमार राय को थाना फरेंदा से नौतनवां में तैनात दी गई है। पुलिस लाइंस से मंगला प्रसाद को थाना बृजमनगंज, अरविंद कुमार यादव को थाना फरेंदा, जयप्रकाश को थाना कोल्हुई, चंद्रभान निषाद को थाना घुघली, दुर्गा प्रसाद सिंह को थाना कोतवाली, मनोज कुमार वर्मा को थाना पनियरा भेजा गया है।
आत्माराम अवस्थी को थाना कोठीभार, अशोक कुमार राय को महिला थाना, विवेक कुमार सिंह को थाना कोतवाली, बृजभान पांडेय को थाना नौतनवां, दुर्गविजय नाथ सिंह को थाना चौक, राजनरायन सिंह और लालमणि दुबे को ठूठीबारी, रामचंद्र चौधरी को नौतनवां में तैनाती दी गई है। इसके अलावा 16 पुलिसकर्मियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।