महराजगंज। मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन ने मंगलवार को खंड विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस क्रम में छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सीडीओ कार्यालय की ओर जारी किए गए पत्र के अनुसार, राजकुमार को घुघुली ब्लॉक का नया खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बृजमनगंज ब्लॉक का कार्य देख रहे संतोष कुमार को परतावल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह मिठौरा के बीडीओ रहे राहुल सागर को अब पनियरा ब्लॉक का बीडीओ बनाया गया है।
इसके साथ ही, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से संबद्ध माधुरी देवी को धानी ब्लॉक का खंड विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, सदर ब्लॉक में तैनात कृष्णकांत शुक्ला को वहां से हटाकर बृजमनगंज में तैनात किया गया है। सदर ब्लॉक की जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है।
सीडीओ अनुराज जैन ने बताया कि यह बदलाव प्रशासनिक दृष्टि से आवश्यक था, ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र अपने नए कार्यस्थलों पर योगदान कर कामकाज शुरू करें। संवाद