फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सिर में चोट लगने से हुई थी चंद्रभान की मौत, दुर्घटना मान रही पुलिस

Fri, 04 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम लखिमा थरुआ निवासी चंद्रभान की मौत सिर में लगी गंभीर चोट के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मौत का कारण मार्ग दुर्घटना मान रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के लखिमा थरूआ निवासी चंद्रभान का शव बड़हरा रानी से जंगल फरजंद अली गांव की तरफ जाने वाली सड़क पर स्थित पुल के पास बीते मंगलवार को सड़क किनारे मिला था। बगल में चंद्रभान की क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी हुई थी। शव मिलते ही क्षेत्र में कोहराम मच गया। पुत्र राहुल कुमार ने पुलिस को बताया था कि सोमवार की शाम सात बजे उनको घर ले जाने के लिए उनके पिता चंद्रभान जिला मुख्यालय आए थे। उसके बाद वे बाइक लेकर कहीं चले गए। रात को दो बजे तक परिजन उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। मोबाइल फोन से सूचना मिली की पुल के पास उनका शव मिला है। पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। उसके लिए आवेदन किया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही परिवार संतुष्ट होगा कि मौत का कारण क्या है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र कुमार राय के अनुसार रिपोर्ट एवं अन्य जांच में स्पष्ट हो गया है कि यह मामला सड़क हादसे का ही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें