फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कंबाइन से वृद्ध महिला की मौत के मामले में केस दर्ज

Fri, 04 Apr 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। रामनगर गांव के सिवान में बुधवार की सुबह कंबाइन मशीन के ड्राइवर की ओर से गेहूं की लापरवाही पूर्वक कटाई करते समय उसकी चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। मृत महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ठूठीबारी ग्राम सभा के टोला सडकहवां निवासी लक्ष्मी देवी उम्र 60 रामनगर गांव के सिवान में अपने खेत में लगी गेहूं की फसल की कटाई करा रही थी। उसी दौरान गेहूं की बाली बीनते समय कंबाइन मशीन ड्राइवर की लापरवाही से उसकी चपेट में आ गई, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। देर शाम लक्ष्मी देवी का शव परिजनों ने घर लाकर चंदन नदी के घाट पर दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें