फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चांदनी हत्याकांड : पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बरगदवां में हुए दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न एवं हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न मिलने पर विवाहिता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
हाल ही में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई, जिसके बाद बिना बताए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मृतका की मां सरिता देवी की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना गोरखपुर जिले के गुलहरिया थाना क्षेत्र के जंगल सखनी निवासी सरिता देवी ने बताया कि पुत्री चांदनी की शादी 28 नवंबर 2023 को श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के बरगदवां निवासी जालंधर पुत्र राजकुमार के साथ की थी।
शादी में अपने हैसियत के अनुसार उपहार दिए थे। शादी के बाद मेरी बेटी विदाई करके ससुराल आई और ससुराल में रह रही थी। शादी के बाद से ही चांदनी के पति जालंधर, ससुर राजकुमार, जेठ विजय शादी मे दिए गए दहेज के अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। करीब तीन चार दिन पहले ससुरालियों ने चांदनी को दहेज के लिए मार डाला और दाह संस्कार कर दिया।
मृतका चांदनी की मां सरिता देवी के तहरीर पर पुलिस ने पति जालंधर, ससुर राजकुमार, जेठ विजय व पुरुषोत्तम के खिलाफ केस दर्ज किया है। दो दिन पूर्व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि दबिश देकर पति जालंधर, ससुर राजकुमार व पुरुषोत्तम को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष एक आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें