फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: छिनैती के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। कस्बे में शनिवार को दिन में एक महिला के साथ छिनैती के मामले में पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को बनकटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को न्यायालय में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार, शनिवार को दिन में करीब तीन बजे गनेशपुर निवासी एक महिला चित्रलेखा कस्बे से बाजार करके पैदल लौट रही थी। इसी दौरान कस्बे के बृजमनगंज मार्ग पर एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और महिला का मोबाइल व 1200 रुपये छिन कर फरार हो गए। इसकी जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई। जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की जानकारी लेने लगी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को दिन में पुलिस टीम ने घटना के 24 घंटे के अंदर हरदीडाली पेट्रोल पंप बनकटी रास्ते से जालंधर यादव निवासी हरमंदिल कला मदरहवा कोल्हुई, शिवम प्रजापति निवासी बड़हरा विश्वभंरपुर कोल्हुई व विक्रम प्रजापति निवासी बड़हरा विश्वभंरपुर कोल्हुई को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें