फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अपात्रों को आवास देने में चंदनपुर के प्रधान का अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम चंदनपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत पर कराई गई प्रधानमंत्री आवास याेजना की प्रारंभिक जांच में अपात्रों को मकान देने की पुष्टि पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच परियोजना निदेशक को साैंपी है। विकास कार्यों के संचालन के लिए गांव में तीन सदस्यीय समिति भी जल्द गठित होगी।
विज्ञापन

बृजमनगंज ब्लॉक के ग्राम चंदनपुर के रहने वाले रामबेलास ने गांव में दिए गए प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण में कई अपात्रों का नाम हाेने की शिकायत की थी। जिलाधिकारी की ओर से अपर उप जिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज से प्रारंभिक जांच कराई गई तो मामला सही पाया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज करते हुए परियोजना निदेशक को विस्तृत जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधान अंतिम जांच में दोषमुक्त नहीं हो जाते तब तक गांव में विकास कार्यों को कराने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
-
अपात्रों को आवास उपलब्ध कराने में प्रधान की भूमिका ठीक नहीं होने पर उनके वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार को सीज किया गया है। विकास कार्यों को कराने के जल्द ही तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें