रजिस्ट्री आफिस निचलौल में हापुड़ की घटना को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता।
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं ने सदर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। हापुड़ की घटना में शामिल कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अधिवक्ता हित के लिए संघर्ष करने से परहेज नहीं किया जाएगा। हापुड़ की घटना में शामिल कसूरवारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। निर्दोष अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराने वाले जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत पुलिस कर्मियों को तत्काल बर्खास्त किया जाए। निर्दोष अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मामले तत्काल समाप्त कराया जाए। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू कराया जाए।