फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन छीनकर भाग रही महिला को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन छीनकर भाग रही महिला को पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नौतनवां। स्थानीय कस्बे के गांधी चौक पर ऑटो में बैठी एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग रही महिला को युवती ने दौड़ाकर पकड़ लिया। चोरी को कोशिश करने वाली महिला को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

नेपाल निवासी भगवती पंथ ने बताया कि वह अपनी माता पूर्णकला के साथ शुक्रवार को नौतनवां कस्बे में बाजार करने के लिए आई थी। काम खत्म होने के बाद वह वापस जाने के लिए कस्बे के अस्पताल तिराहा पर एक ऑटो में बैठी। मां के बगल में ही एक और महिला आकर बैठकर गई। आरोप है कि वह महिला उनकी मां के गले में मौजूद सोने की चेन पर अपना हाथ फेरने लगी और गांधी चौक पर पहुंचते ही वह चेन छीनकर भागने लगी। उन्होंने दौड़ाकर महिला को पकड़ लिया और थाने पर ले गई। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय का कहना है कि महिला से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें