फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: एआई तकनीक से प्रिंट होंगे बोर्ड से जारी प्रमाणपत्र, नहीं हो सकेगी डुप्लिकेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
टियर रेसिस्टेंस पेपर के होंगे प्रमाणपत्र, पानी से भी नहीं होंगे खराब
विज्ञापन

जिले में पूरा हो चुका है यूपी बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन
महराजगंज। जनपद में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और विद्यार्थी परिणाम घोषित होने का इंतजार हैं। इस बीच बोर्ड की तरफ से डीआईओएस कार्यालय को प्राप्त पत्र में विद्यार्थियों को विशेष प्रकार के प्रमाणपत्र देने की जानकारी दी गई है। इस बार बोर्ड की तरफ से मिलने वाले प्रमाणपत्र टियर रेसिस्टेंस पेपर के होंगे साथ ही प्रिंटिंग में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) फीचर का उपयोग किया जाएगा। इससे डुप्लीकेसी असंभव हो जाएगी।

जनपद के 278 माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले 12वीं के 31,740 व 10वीं के 38,961 विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा जनपद के 104 केंद्रों पर संपन्न हो चुकी है। कॉपियों का मूल्यांकन भी पूरा हो गया है। उम्मीद है कि इसी महीने में बोर्ड परिणाम घोषित कर सकता है। इसके द उत्तीर्ण विद्यार्थी अगली कक्षाओं में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

मूल प्रति के डिजिटल प्रिंट पर स्वत: उभर आएगा ''कापी''
बोर्ड के प्रमाणपत्रों की प्रिंटिंग में एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इससे अगर मूल प्रति की डुप्लीकेसी के लिए डिजिटल प्रिंट भी निकाला जाएगा तो उस पर स्वत: ''कापी'' प्रिंट उभर कर आएगा। इसके अलावा प्रमाणपत्र टियर रेसिस्टेंस पेपर पर निर्मित होगा। यह फटने, जलने व पानी से भी सुरक्षित रहेगा। प्रमाणपत्र में तीन पक्के रंगों का उपयोग किया जा रहा है इससे कूट रचना भी असंभव होगी। इसके अलावा अन्य सूक्ष्म बदलाव किए जा रहे हैं जिन्हें लेंस व सूक्ष्मदर्शी की मदद से देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


वर्जन
यूपी बोर्ड की तरफ से पिछली बार भी उपलब्ध कराया गया प्रमाणपत्र पहले से अलग था लेकिन इस बार कई नए फीचर प्रमाणपत्र से जुड़ रहे हैं जो इसे विशेष बनाएंगे।
-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस, महराजगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें