फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। नगर के चौधरी चरण सिंह वार्ड में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे करंट लगने से मां-बेटे की मौत हो गई। बेटा नहाने के लिए मोटर चलाते समय करंट की चपेट में आ गया। उसे तड़पता देख मां बचाने पहुंची तो वह भी चपेट में आ गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोठीभार थानाक्षेत्र के चौधरी चरण सिंह वार्ड में शुक्रवार को रामदेव सिंह सुबह करीब साढ़े 6 बजे कृषि कार्य से खेत चले गए थे। जब वह 10 बजे के करीब घर वापस लौटे तो छोटा बेटा अखिलेश सिंह (18) पढ़ रहा था। पत्नी रंभा देवी (65) किचन में भोजन बना रही थीं। पिता रामदेव के घर वापस लौटने के बाद बेटा अखिलेश नहाने के लिए अंदर चला गया।
अखिलेश ने जैसे ही पानी वाले मोटर का स्विच ऑन किया वह करंट की चपेट में आकर गिर गया। कुछ गिरने की आवाज सुनकर मां रंभा रसोई घर से दौड़कर वहां पहुंची तो बेटे अखिलेश को जमीन पर गिरकर छटपटाते देखा। उसे उठाने के लिए हाथ लगाते ही वह खुद भी करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

कुछ देर बाद जब पिता रामदेव अखिलेश को आवाज लगाते हुए घर के अंदर गए तो दोनों को अचेतावस्था में देखकर उनके चिल्लाने लगे। उनकी आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें