प्रतियोगिता में शिवेन्द्र पाण्डेय, फरमान फैजी, सूर्यप्रताप, अजीत यादव, आकश चौहान, अविनाश निषाद, कुलदीप कुमार, सत्यम सिंह, भागवत शरण तथा शिवम पाल ने प्रतिभाग किये तथा अपना कौशल दिखाते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
ताइक्वांडो एसोसिएशन के जिला सचिव अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने प्रमाण पत्र वितरित करते हुए बच्चों को और उच्च प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार गुप्त एवं प्रधानाचार्या शांति देवी ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अन्य बच्चों को भी अपनी प्रतिभा को दिखाने तथा वक्त के साथ चलने की बात कहीं।
माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विजयकांत सिह एवं इस विद्यालय के शिक्षक प्रेमचन्द्र मौर्य, शैलेश पटेल, अंगद पाण्डेय, हरिओम प्रजापति, सुनील पटेल, व रीता वर्मा, सीमा श्रीवास्तव, प्रेमलता, पूजा अग्रवाल, अंजना पटेल ने बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दिये तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अंगद सिंह ने उपस्थित बच्चों को जीवन में आगे बढ़ते रहने का शिक्षा दिया।