फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चौधरी शिवेंद्र के कॉपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष बनने पर मनाई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। लखनऊ के सहकारिता भवन में उत्तर प्रदेश कॉपरेटिव यूनियन लिमिटेड के अध्यक्ष पद पर पूर्व विधायक फरेंदा चौधरी शिवेंद्र सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं।
विज्ञापन

फरेंदा कस्बे के विष्णु मंदिर तिराहे के पास उनके आवास पर कार्यकर्ता पहुंच कर जश्न मना रहे हैं। लोग पार्टी की नीतियों की सराहना करते हुए पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं। उनके आवास पर पहुंचकर रविंद्र बहादुर सिंह, इंद्रजीत चौधरी, प्रमोद त्रिपाठी, विनोद चौधरी, परमात्मा अग्रहरि, शैलेष पांडेय, शिवम जायसवाल, शिवम पांडेय, सोनू कन्नौजिया, राकेश विश्वकर्मा सहित तमाम लोगों ने खुशी जताई। वहीं बहुउद्देशीय सहकारी समिति के अध्यक्ष राधेश्याम ने पूर्व विधायक के चेयरमैन बनाए जाने पर हर्ष जताते हुए क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य बताया। उन्होंने कहा कि चौधरी शिवेंद्र सिंह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता है, उनका निर्विरोध निर्वाचन से विभाग को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें