करमही सड़क हादसे में मृत साइकिल सवार के घर पसरा मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
महराजगंज। थाना सिंदुरिया क्षेत्र के ग्राम करमही में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले साइकिल सवार मोहफिल का पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर पहुंचा, परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सोमवार की रात करीब 10:30 बजे करमही के पास बरात लेकर जा रही बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार मोहफिल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें सीएचसी सिसवा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजन व ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए जुट गए। पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि मोहफिल भट्ठे पर काम करते थे। रोजी-रोटी के लिए रात में ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। उनके असमय निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की जा चुकी है।