फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: यीशु मसीह की जयंती मनाकर नेकी के मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
नौतनवा में  क्रिसमस के अवसर पर चर्च में प्रार्थना करते मसीही समुदाय के अनुयायी । 
विज्ञापन
महराजगंज। क्रिसमस पर्व को लेकर जिले के नौतनवा और सिसवा बाजार उपनगरों में भी काफी धूम रही। मसीही समुदाय के लोगों ने केक काटकर प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया। साथ ही चर्च में प्रार्थना कर उनके उपदेशों के अनुरूप नेकी के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, क्रिसमस पर्व पर विभिन्न स्थानों पर सजाई गई। यीशु मसीह की झांकियों में प्रभु का दर्शन के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। इस दौरान युवक और युवतियों ने जमकर तस्वीरें भी लीं। चर्च के पादरी पुरोहित फादर मैथ्यू ने कहा कि मानवता का धर्म ही दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है। प्रभु यीशु मसीह ने भी मानवता को ही तरजीह दी थी।
उन्होंने मानव जाति के उद्धार के लिए एक आम महिला की कोख से जन्म लिया और लोगों को प्रेम, दया, क्षमा और विश्वास की राह पर चलने का उपदेश दिया। उन्होंने कहा कि ख्रीस्त का जन्म सारी मानव जाति का उद्धार करने एवं सही दिशा दिखाने के लिए ही हुआ था। आज के समय में भी उनके उपदेश प्रेम और क्षमा पर आधारित हैं। सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, वार्ड नंबर दो लोहिया नगर में स्थित सेंट एंड्रयूज चर्च में इसाई समुदाय के लोगों ने पवित्र पर्व क्रिसमस को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। सेंट एंड्रयूज चर्च में समुदाय के लोगों ने क्रिसमस पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें मसीही श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रभु यीशु के जन्मदिन पर एक-दूसरे को केक खिलाकर व गले मिलकर बधाई दी। चर्च के पास्टर योहन्ना आदम ने प्रभु यीशु के बताए हुए मार्ग पर चलने की नसीहत दी। इस अवसर पर चर्च में सजाई गई झांकियों के साथ युवक व युवतियों ने मोबाइल से जमकर सेल्फी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें