फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शांति और सौहार्द के साथ मनाएं होली का पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक
विज्ञापन

अप्रिय स्थिति में अलर्ट मोड में रहेगी पुलिस, अश्लील गाना बजाने पर होगी कार्रवाई
महराजगंज। जिले में होली और अन्य त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को सदर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एडीएम प्रशांत कुमार और एएसपी सिद्धार्थ कुमार ने की।



एडीएम प्रशांत कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि होली भारत का एक प्रमुख त्योहार है। यह प्रेम, उल्लास और रंगों का प्रतीक है। इसे आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति के साथ मनाना चाहिए। किसी भी प्रकार की उकसावे वाली हरकत या विवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एडीएम ने सभी समुदायों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर पर लोगों को जागरूक करें ताकि त्योहार खुशी और एकता के साथ संपन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




एएसपी सिद्धार्थ कुमार ने विशेष रूप से मऊपाकड़ क्षेत्र का जिक्र किया, जहां पिछले कई वर्षों से होली के दौरान छोटे-मोटे विवाद सामने आते रहे हैं। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि इस बार होली के अवसर पर कोई बवाल, गुंडागर्दी या अश्लील गाने बजाए जाते हैं तो प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा। एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि पूरे जिले में होली के दौरान विशेष निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। बैठक में सदर कोतवाल निर्भय सिंह, राजेश मद्धेशिया, सोनू, ऋषभ, मेवालाल, धर्मेंद्र जैन, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें