फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस की आपूर्ति ठप होने के विरोध में सीडीओ का किया घेराव

विज्ञापन
सीडीओ का घेराव करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन
नौतनवा। गैस एजेंसी पर सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से मचे हाहाकार के बाद शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के विरोध में सड़क पर उतर आए। लोगों की भीड़ पूरे नगर में नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचकर एक धरने के रूप में तब्दील हो गई।
विज्ञापन

वहीं कुछ देर बाद तहसील में आयोजित समाधान दिवस से जनसुनवाई कर लौट रहे मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को रास्ते में रोककर लोगों ने उनका घेराव भी किया और जल्द से जल्द गैस आपूर्ति बहाल कराने की मांग की।
भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यह चिंता का विषय है कि नगर में पिछले करीब 15 दिनों से गैस की आपूर्ति नहीं आ रही और जिम्मेदारों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। वहीं अनदेखी के कारण समस्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सीडीओ को पत्र सौंप जनता को सहूलियत दिलाने की मांग की है। इस दौरान राजन वर्मा, चेतन चौहान, अनुराग, सुनील गुप्ता, विंध्याचल मद्धेशिया, शत्रुध्न जायसवाल, पलटू यादव, अभिमन्यु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें