फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के अधूरे कार्य एक माह में कराएं पूरा : गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत के अधूरे कार्य एक माह में कराएं पूरा : गौरव
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला पंचायत के जिम्मेदारों को दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला पंचायत में जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्रत्येक दशा में एक माह में पूरा करा दिया जाए। इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। शिथिलता मिलने पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जिला पंचायत के जिम्मेदारों की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जिले में जहां कहीं भी जिला पंचायत की ओर से निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, वहां पर जन सामान्य की सुविधा के दृष्टिगत कार्यों के संपूर्ण विवरण को सूचना बोर्ड पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यों की गुणवत्ता की भी जांच की जाए। उन्होंने कहा कि यदि कहीं और भी निर्माण कार्य कराया जाना है तो उसका भी प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाए। राजस्व की वसूली बढ़ाते हुए जिला पंचायत की आय बढ़ाने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी रमेश कुमार सिंह समेत अन्य जिम्मेदार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा में जॉब कार्डों का कराएं सत्यापन
मुख्य विकास अधिकारी ने मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों के जाब कार्डों का सत्यापन कराने का निर्देश दिया। सत्यापन में जो मृतक हों अथवा अपात्र हों उनका नाम हटाने की दिशा में पहल की जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता पर ब्लॉकों के जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। पात्रों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाए। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। इस दौरान डीडीओ जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त श्रम रोजगार अनिल चौधरी, संदीप सिंह, अरविंद कुमार समेत पूरे ब्लॉक के लेखा सहायक व कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें