फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जनप्रतिनिधियों के सम्मान व सुरक्षा के लिए कटिबद्ध--विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत में 4.10 करोड़ से विकास कराने के प्रस्ताव पास
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर (महराजगंज)। क्षेत्र पंचायत की कार्ययोजना की बैठक बुधवार को ब्लाक सभागार कक्ष में गहमागहमी के बीच हुई। मुख्य अतिथि नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी कहा कि सरकार हर जनप्रतिनिधियों के सम्मान व सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है। बैठक में चार करोड़ दस लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया।
विधायक ने कहा कि गांव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि पूरे मनोयोग से गांव के विकास में सहयोग करें। मनरेगा की कार्ययोजना नई गाइडलाइन के अनुसार मांगी गई। बैठक में राष्ट्रीय आजीविका मिशन, खरीफ कार्यक्रम, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री सिंचाई योजना पर विस्तार से चर्चा हुई। महुअवा अड्डा के ग्राम प्रधान नरेन्द्र सिंह, भगवानपुर के प्रधान ओहाब, पुरन्दरपुर सोनबरसा के प्रधान प्रतिनिधि नुरूलहोदा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा समय से भुगतान न होने पर असंतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख अंजली पांडेय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन करने में अधिकारी व कर्मचारी शिथिलता न बरतें। सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का चर्चा करते हुए ग्राम प्रधानों से आगे आकर गांव का विकास कराने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन एडीओ एमआई जगदीश नारायण शर्मा ने किया। प्रमुख प्रतिनिधि संतोष पाण्डेय, गुड्डू सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामसेवक जायसवाल, सुरेश चन्द साहनी, जमीउल्लाह खां, अनवर अली, जगदीश नरायण शर्मा, खण्ड विकास अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी, मस्तु पांडेय, राधव पांडेय, राजन पाण्डेय अमित सिंह, सन्नी शुक्ला, नरेन्द्र सिंह, गोल्डी सिंह, योगेन्द्र साहनी, शुभम पांडेय, प्रेमसागर यादव, संजय उपाध्याय, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें