फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराएं अधिक से अधिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराएं अधिक से अधिक कार्य
सीडीओ ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़े जिम्मेदारों व विभागीय जिम्मेदारों के साथ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को अधिक से अधिक कार्य उपलब्ध कराए जाएं जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। वे मजबूत होकर जहां स्वयं के परिवार की समस्याओं को दूर कर सकेंगी, वहीं दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित करेंगी।
विज्ञापन

यह बात मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने स्वयं सहायता समूह से जुड़े व विभागीय जिम्मेदारों के साथ बैठक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय का निर्माण तीव्र गति से कराते हुए समूह की महिलाओं को उससे जोड़ने का कार्य किया जाए। कोटे की दुकानों से भी उन्हें जोड़ने का कार्य किया जाए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त साईं तेजा सीलम ने कहा कि समूह की महिलाओं के विकास को लेकर अधिक से अधिक स्वरोजगार के अवसर को सृजित किया जाए। जिले व ब्लॉक स्तर के जिम्मेदार भी इस दिशा में विशेष रुप से पहल करें। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी केबी वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बृजेंद्र जायसवाल, जिला विकास प्रबंधक अजय पांडेय, संतोष कुमार तथा ब्लॉक मिशन प्रबंधक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें