फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम पंचायत कांध में जल्द होगा सीसी रोड का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। विकास खंड सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कांध दुर्गा मंदिर से शंकर, हनुमान मंदिर होते हुए शैलू सिंह के घर तक सीसी रोड का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। इस परियोजना पर 39.14 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है।
विज्ञापन

मनोज, संतोष, प्रमोद, आलोक, दयानंद, मिंटू, धीरज व अन्य का कहना है कि बरसात के मौसम में यह रास्ता कीचड़ और गड्ढों से भर जाता था। इस वजह से पैदल ही नहीं वाहनों से भी सफर करने वालों को काफी परेशानी होती थी।
दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। दिनों में सीसी रोड बन जाने से राहगीरों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही सीसी रोड निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सीसी रोड का निर्माण जल्दी शुरू कराया जाएगा। कार्य प्रारंभ होने के साथ ही निगरानी के लिए तकनीकी टीम गठित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें