फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 43.80 लाख की लागत से बनेगी सीसी सड़क और नाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत होगा निर्माण
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
महराजगंज। नगर पालिका क्षेत्र के वीर अब्दुल हमीद नगर में जर्जर रास्तों से लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वार्ड में करीब 43.80 लाख रुपये की लागत से दो सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
नगर पालिका की ओर से प्रस्तावित कार्य के तहत पहली सीसी सड़क और नाली का निर्माण गुफरान के घर से कलीमुल्लाह के घर तक कराया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर 18.90 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं दूसरी सीसी सड़क त्रिवेणी गौतम के घर से शिवपूजन के घर तक बनाई जाएगी। इस सड़क के निर्माण की लागत 24.90 लाख रुपये निर्धारित की गई है। दोनों मार्गों के निर्माण से आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान रास्तों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नाली निर्माण होने से जलनिकासी की समस्या का भी समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत वीर अब्दुल हमीद नगर में दो सीसी सड़क और नाली का निर्माण कराया जाना है। दोनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें