फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : टूटा नवोदय का वर्चस्व, नवजीवन के सुयश को 98 फीसदी अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले व दूसरे स्थान पर काबिज हुआ फरेंदा, नवोदय के अनुराग ने बचाई नवोदय की लाज
विज्ञापन

महराजगंज। सीबीएसई बोर्ड ने 2026 हाईस्कूल परीक्षा के परिणाम बुधवार दोपहर बाद घोषित कर दिए। बोर्ड की तरफ से अनुक्रमांक आधारित परिणाम तो घोषित कर दिया गया लेकिन स्कूल वार परिणाम स्कूलों को देर शाम तक नहीं मिला। इससे स्कूल प्रशासन व अभिभावकों में ऊहापोह की स्थिति बनी रही।
रात आठ बजे के बाद स्कूलों को स्वयं अपने-अपने टॉपर्स की सूची जारी करनी पड़ी। जनपद के सभी सीबीएसई बोर्ड स्कूलों की सूची के आधार पर जानकारी मिली कि जवाहर नवोदय का वर्चस्व टूट गया है। पिछले पांच वर्ष से जवाहर नवोदय के बच्चे ही जिले में सर्वाधिक अंक पाने वालों में पहले पायदान पर रहते रहे हैं। चाहे परीक्षा हाईस्कूल की हो अथवा इंटर की। लेकिन इस बार के परिणाम आधार पर जनपद के पहले व दूसरे स्थान पर फरेंदा के नवजीवन स्कूल का कब्जा हो गया। नवोदय की लाज अनुराग वर्मा ने 97.04 फीसदी अंक प्राप्त कर बचाई। जिले में उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल के घोषित परिणाम में फरेंदा के नवजीवन मिशन के सुयश पांडेय ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर जनपद में पहले पायदान पर काबिज हुए। दूसरा स्थान इसी स्कूल के मो. अरहान का रहा जिन्हें 97.06 फीसदी अंक मिले। जवाहर नवोदय के अनुराग वर्मा 97.04 फीसदी पाकर भी तीसरे स्थान पर रहे। फरेंदा नवजीवन की रिद्धिमा यादव ने 97 फीसदी अंक प्राप्त कर चौथा स्थान प्राप्त किया। जवाहर नवोदय की गरिमा 96.06 अंक अर्जित कर पांचवां स्थान हासिल किया। निचलौल सेंट जोसेफ की पलक वर्मा व नवोदय के सूर्यांश शर्मा ने 96 फीसदी अंक लाकर संयुक्त रूप से छठां स्थान प्राप्त किया। नवोदय की गरिमा ने 95.06 फीसदी अंक लाकर सातवां स्थान प्राप्त किया। नवोदय के आदर्श व अनमोल यादव ने 95.02 अंक लाकर संयुक्त रूप से आठवां स्थान प्राप्त किया। स्कालर्स एकेडमी फरेंदा से मो. रेहान व इसी स्कूल के शास्वत त्रिपाठी व मुख्यालय के डिवाइन से प्रिंस प्रजापति को संयुक्त रूप से जनपद में 9वां स्थान प्राप्त किया। तीनों ने 95 फीसदी अंक अर्जित किया। नवोदय की आकांक्षा अग्रवाल ने 94.04 अंक प्राप्त कर जनपद की रैंकिंग में 10 वां स्थान प्राप्त किया।
वर्जन
जनपद में भले ही पहले व दूसरे स्थान पर नवोदय के बच्चे नहीं आ सके लेकिन हमारा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हमारे सभी विद्यार्थियों ने 90 फीसदी से अधिक अंक अर्जित किए हैं। यह सभी शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन

-धीरज कुमार, प्रभारी प्राचार्य जवाहर नवोदय महराजगंज

जनपद में 20 से अधिक सीबीएसई बोर्ड के स्कूल संचालित हैं। नवजीवन, नवोदय और स्कालर्स के विद्यार्थियों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। तीनों स्कूलों का परिणाम शतप्रतिशत हाईस्कूल में आया है।
-डीपी सिंह, सिटी कोआर्डिनेटर, सीबीएसई बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें