फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सावधान! गर्मी से राहत नहीं, आपको बीमार कर देगा मैंगो शेक

विज्ञापन
फरेन्दा रोड पर आम का जूस का लगा स्टॉल।
विज्ञापन
15, 20 और 30 रुपये में बेच रहे मैंगो शेक, लोग शौक से पी रहे
विज्ञापन

आम के जूस के नाम पर चीनी की चाशनी, हानिकारक कृत्रिम रंग और खतरनाक प्रीजर्वेटिव्स का बेचा जा रहा घोल
महराजगंज। गर्मी में गला तर करने के लिए अगर आप भी बाजार में मिलने वाले मैंगो जूस का सहारा ले रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह ''मैंगो शेक'' आपको बीमार कर सकता है। बाजार में 120 से 150 रुपये प्रति किलो बिक रहे आम का जूस 15 से 20 रुपये में मिलने से उसकी गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। जबकि एक ग्लास जूस के सामग्री की लागत ही 20 रुपये पड़ेगी। आशंका है कि आम के जूस के नाम पर कई जगहों पर केवल चीनी की चाशनी, हानिकारक कृत्रिम रंग और खतरनाक प्रीजर्वेटिव्स का घोल परोसा जा रहा है। असली आम का तो इसमें नामोनिशान तक नहीं होता है।
शहर से लेकर गांव तक सड़क के किनारे जूस कार्नरों पर धड़ल्ले से 15, 20 और 30 रुपये में आम का शेक बेचा जा रहा है। जानकारों का कहना है कि यह आम का नहीं बल्कि केमिकल और बर्फ का मिक्स रस है। इसमें आम की मात्रा नाम मात्र की होती है। आम जैसा स्वाद लाने के लिए इसमें एसेंस और कलर के लिए दूध के अलावा अन्य केमिकल्स मिलाए जाते हैं। इसमें बर्फ की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। इस कारण एक गिलास शेक की लागत अधिकतम तीन रुपये पड़ती है। बाजार में इस जूस का छोटा गिलास 15 रुपये की दर से बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

दूषित पेय पीने से डायरिया, फूड प्वाॅइजिंग, आंत में इंफेक्शन, अल्सर, गुर्दे और लीवर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा अन्य बीमारियां भी हो सकती हैं। गर्मी में डायरिया के वायरस एवं बैक्टीरिया ज्यादा सक्रिय होने के साथ-साथ आसानी से एक जगह से दूसरे जगह अपनी पहुंच बना लेते हैं। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के बाजारों में आम का भाव 120 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है।
आम तौर पर एक गिलास शुद्ध आम के जूस के लिए 100 ग्राम आम, चीनी, बर्फ और थोड़ा सा पानी की जरूरी होती है। इस हिसाब से एक गिलास आम का जूस निकालने में सिर्फ सामग्री की लागत ही करीब 20 रुपये आती है। ऐसे में 15 से 20 रुपये में बिक रहा आम का जूस शक के दायरे में है।

पीने में स्वादिष्ट होता है जूस
आम का जूस बनाने वाले जानकार बताते हैं कि बाजार में सस्ते जूस के नाम पर कृत्रिम आम फ्लेवर और रंगों का घोल तैयार किया जा रहा है। उसे बर्फ और मीठे पानी के साथ मिलाकर आम के जूस के नाम से बेचा जा रहा है। यह जूस पीने में स्वादिष्ट तो होता है लेकिन इसका आम से कोई लेना-देना नहीं होता।
वर्जन
लोगों को बाहर का मैंगो शेक, गन्ने का जूस, खुले में बिक रहे कटे फलों का सेवन करने से बचना चाहिए। अच्छा तो यह होगा कि आप मैंगो शेक और फलों का सेवन घर पर ही करें। यह न सिर्फ स्वाद में बेहतर होगा बल्कि इससे सेहत भी दुरुस्त रहेगा।
विज्ञापन

-एके द्विवेदी, सीएमएस
फ्लेवर वाले जूस सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इनमें आर्टिफिशियल स्वीटनर, प्रिजर्वेटिव और रंग शामिल होते हैं जो पाचन तंत्र, किडनी और हृदय पर बुरा असर डाल सकते हैं। मिलावटी जूस एसिडिटी, गैस और पेट दर्द का कारण बन सकते हैं। इन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है जो किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
-डॉ. पवन कुमार, फीजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें