फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस पर पिटाई का आरोप लगा नेपाली ट्रक चालकों ने सोनौली से लोडिंग रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार दोपहर सीमा से सटे बेलहिया बाईपास स्थित एक कार्यालय पर बैठक कर लिया गया फैसला
विज्ञापन

सीमा पर परिवहन व्यवस्था होने की आशंका
सोनौली। नेपाल सीमा स्थित सोनौली में नेपाली ट्रक चालकों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए लोडिंग कार्य पूरी तरह ठप कर दिया है। चालकों ने सोनौली स्थित ट्रांसपोर्ट गोदामों से माल लोड करने से इनकार कर दिया है। रविवार दोपहर सीमा से सटे बेलहिया बाईपास स्थित एक कार्यालय पर मजदूर संघ की बैठक में यह फैसला लिया गया।
मजदूर संघ की बैठक की अध्यक्षता लुंबिनी प्रदेश अध्यक्ष धन बहादुर गाहा ने की। इसमें माधव आचार्य, मुन्ना ठाकुर, युवराज, मदन थापा, मोहन, दीपक सहित काफी संख्या में ट्रक चालक शामिल हुए। बैठक में पुलिस की कथित कार्रवाई के खिलाफ आक्रोश जताते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय सीमा सोनौली से किसी भी प्रकार की लोडिंग नहीं की जाएगी। चालकों का आरोप है कि सोनौली पुलिस की ओर से बॉर्डर पर लाइन में लगने के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है और कई बार पिटाई भी की जाती है। इसको लेकर चालकों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालकों ने बताया कि जब तक जाम की समस्या और नेपाली वाहनों की लाइन व्यवस्था को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक भारत से नेपाल के लिए माल ढुलाई बंद रखी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रांसपोर्ट संचालक भी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। इस विरोध के कारण भारत-नेपाल सीमा पर माल परिवहन प्रभावित होने की संभावना है, जिससे भारत और नेपाल के व्यापार पर असर पड़ सकता है।
इस संबंध में कोतवाल सोनौली महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि चालकों की पिटाई किए जाने के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें