फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अज्ञात बीमारी से बीमार हो रहे मवेशी, पशुपालक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से फैल रही बीमारी, लोगों ने कैंप लगाने की मांग की
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बागापार। सदर क्षेत्र के बागापार, विशुनपुरवा, बरगदवा, रामपुर, सोनरा, सिसवनिया, बसंतपुर, नदुआ, केवलापुर खुर्द, सलामतगढ़, जगपुर, बरगदवा राजा, कटहरा आदि गांवों के पशु अज्ञात बीमारी की वजह से बीमार पड़ रहे हैं। पशुओं के पैर में सूजन हो जा रहा है। इसकी वजह से पशु खड़े नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के बागापार गांव के पशुपालक रामअवतार और धर्मेंद्र यादव की गायें एक सप्ताह से बीमार हैं। पशुपालकों ने बताया कि एक सप्ताह से गाय के पैर में चकत्ते उभर आए हैं। गाय के पैरों में सूजन हो गया है। पशुपालकों ने बताया कि यह संक्रमण क्षेत्र के पशुओं में तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। यह समस्या सबसे ज्यादा क्रॉस ब्रीडिंग गायों में देखने को मिल रही है। सैकड़ों की संख्या में पशुओं में संक्रमण फैल चुका है। लगातार फैल रही बीमारी की वजह से पशुपालक काफी परेशान हैं। पशुपालक गंगा, प्रभुदयाल, रमाशंकर, रामहरख ने पशुपालन विभाग से बागापार में कैंप लगाकर पशुओं का इलाज कराने की मांग की।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश कुमार चौधरी ने बताया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। टीकाकरण कराया जा चुका है।

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें