सर्वेक्षण कराने की मांग के लिए गोरखा समुदाय ने सौंपा ज्ञापन
महराजगंज। गोरखा समाज के लोगों ने मंगलवार को नए सिरे से सर्वेक्षण कराने तथा उन्हें जाति की बजाए समुदाय के रूप में पहचान दिलाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से मुलाकात की एवं ज्ञापन सौंपा। निचलौल क्षेत्र के ग्राम बेदौली के रहने वाले छोटेलाल थापा ने कहा कि समाज की ओर से जिले में किए गए सर्वे में गोरखा समाज के 4000 से ज्यादा लोग रहते हैं। अभी तक फरेेंदा तहसील के उदितपुर गांव को सैनिक ग्राम का दर्जा दिया गया है। निचलौल में लगभग 600 गोरखा परिवार हैं, ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए नए सिरे से सर्वेक्षण कराने व उन्हें गोरखा जाति की बजाए गोरखा समुदाय के रूप में मान्यता प्रदान की जाए। ज्ञापन देने के दौरान मधुसूदन सिंह, पवन समेत गोरखा समाज से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।