फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 शिक्षकों को वितरित किया गया कैशलेस चिकित्सा कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक, सीडीओ व डीआईओएस ने दिया कार्ड
विज्ञापन

महाराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिक्षक का कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत अशासकीय महाविद्यालय के 20 शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक जय मंगल कनौजिया, मुख्य विकास अधिकारी महाराजगंज महेंद्र कुमार सिंह एवं डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्रा, लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राम पांडे, डॉक्टर दिवाकर सिंह, डॉ. खेदूराम यादव, डॉ. नंदिता मिश्रा, डॉ. राणा प्रताप तिवारी, डॉ. उमेश प्रसाद यादव, डॉ. धर्मेंद्र सोनकर को कैशलेस कार्ड प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सदर विधायक जय मंगल कनौजिया ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रमुख है। इस योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के चिकित्सकों को तथा उनके आश्रितों को प्रदेश में सूचीबद्ध विभिन्न अस्पतालों से प्रतिवर्ष 5 लाख की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विधायक नौतनवा के प्रतिनिधि अभिषेक मिश्रा, विधायक फरेंदा के प्रतिनिधि विनय तिवारी एवं विभिन्न महाविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापन डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार गौड़ ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें