फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विद्युत चोरी में 3900 लोगों के खिलाफ बिजली थाने में दर्ज हैं केस

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बिजली बकायेदारों के लिए सरचार्ज माफी की एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में पहली बार बिजली चोरी में फंसे लोगों को भी राहत दी गई है। छापे के दौरान जितना जुर्माना लगाया गया है। एक मुश्त जमा करने पर 65 प्रतिशत तक माफ हो जाएगा। ओटीएस में पंजीकरण कराते समय जुर्माने का 10 प्रतिशत और बाकी 90 प्रतिशत रकम का 25 प्रतिशत जमा करना होगा। चारों डिवीजन महराजगंज, आनंदनगर, निचलौल, नौतनवां में कुल 3900 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में बिजली थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन

विजिलेंस प्रभारी रामाकांत यादव ने बताया कि विजिलेंस विभाग ने अब तक कुल 900 बिजली चोरी के उपभोक्ताओं को फोन करके ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी दी गई है। बिजली चोरी के मामले में 95 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना के अन्तर्गत पंजीकरण कराकर एक मुश्त भुगतान कर योजना का लाभ लिया है। रविवार को विजिलेंस विभाग की टीम ने सदर तहसील क्षेत्र के शिकारपुर, परतावल में बिजली चोरी के उपभोक्ताओं ओटीएस योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें